Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 9 अगस्त 2021

कोविड महामारी पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का अध्ययन अखबारों की अहम खबर है। हिंदुस्तान का शीर्षक है- कोविशील्ड के साथ कोवैक्सीन प्रभावी, मिश्रित खुराक संक्रमण रोकने में ज्यादा असरदार। पांच टीकों को मिल चुकी है देश में आपात मंजूरी। उधर दैनिक भास्कर की सुर्खी है- अमरीका में कोरोना इमरजेंसी, छह महीने पहले की तरह प्रतिदिन एक लाख मरीज मिल रहे हैं, अमरीका के 40 प्रतिशत मरीज टैक्सास और फ्लोरिडा में।

अमर उजाला की खबर है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों के लिए तय किया तीन साल का एजेंडा। कामकाज की प्राथमिकता तय, स्वतंत्रता दिवस के बाद बैठक में होगी विस्तृत चर्चा। सचिवों की भी जवाबदेही होगी तय। वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि मंत्रालयों पर मुख्य चर्चा।

लोकसत्य कहता है- प्लास्टिक से बने झंडों पर लगाएं रोक, स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश। सरकार का कहना है- प्लास्टिक से बने तिरंगे का उचित निपटान सुनिश्चित करें।

जनसत्ता की सुर्खी है- जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर एनआईए के छापे, आतंक के लिए वित्त पोषण मामले में जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई। जमात-ए-इस्लामी काफी लंबे समय से राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधि शामिल रहा है और आतंकी संगठनों को धन मुहैया कराता रहा है।

नवभारत टाइम्स का शीर्षक है- जजों की मानहानि के केस में सीबीआई ने पांच को पकड़ा, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी की।

जनगणना आयुक्त और महापंजीयक की रिपोर्ट के हवाले से राजस्थान पत्रिका लिखता है- आबादी में घट रहा है युवाओं का अनुपात, वर्ष 2031 तक 13 दशमलव एक प्रतिशत बुजुर्ग होने का अनुमान। आधी आबादी 25 वर्ष या इससे अधिक, कुल आबादी में 25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं का अनुपात 46 दशमलव नौ प्रतिशत।

दैनिक जागरण का शीर्षक है- सरहद पर पहली बार आईटीबीपी की कमान संभालेंगी दो महिला अफसर।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

4 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

4 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

4 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

4 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.