Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 22 जून 2021

आज प्रकाशित अधिकांश अखबारों ने कल योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इस वक्‍तव्‍य को प्रमुखता दी है – कोरोना काल में योग आशा की किरण बना। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है बर्फीली चोटियों से रेगिस्‍तान तक योगमय दुनिया। अमर उजाला ने भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस के जवानों के पैंगोण झील के किनारे योगासन करने के चित्र को पहले पन्‍ने पर दिया है। अमरीका के टाइम्‍स स्‍केवयर में तीन हजार लोगों ने योगासन किये। उधर, दैनिक ट्रिब्‍यून ने जापान में विश्‍व के सबसे उंचे स्‍काइ ट्री-टावर पर योगाभ्‍यास करते जापान के सांसदों का चित्र दिया है।

टीकाकरण करवाने वाले सबसे तेज गति वाले 10 राज्‍यों की सूची देते हुए दैनिक जागरण ने लिखा है- मध्‍यपद्रेश का पहला, कर्नाटक दूसरा और उत्‍तर प्रदेश का तीसरा स्‍थान है।

राजस्‍थान पत्रिका ने कोरोना के डेल्‍टा-प्‍लस के 20 मामले सामने आने पर लिखा है- तीसरी लहर की चिंता बढ़ी।

अखबारों ने लिखा है- मूल्‍यांकन से संतुष्‍ट न होने वाले विद्यार्थियों के लिए अगर परिस्थितियां ठीक रही तो, केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की 12वीं कक्षा की वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्‍त से 15 सितम्‍बर के बीच होगी। अखबार लिखते हैं- असंतुष्‍ट विद्यार्थियों की अगस्‍त में परीक्षा होगी और लिखित परीक्षा के अंकों पर ही बनेगा परिणाम।

अमर उजाला की खबर है सैंट्रल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को सरकार ने विनिवेश के लिए चुना। पहले चरण में केन्‍द्र 51 प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचेगा।

लोकसत्‍य की पहले पन्‍ने की खबर है- यूरोपीय संघ और भारत ने संमुद्री लुटेरों के खिलाफ अदन की खाड़ी में संयुक्‍त रूप से नौसैनिक अभ्‍यास किया। दो दिन के अभ्‍यास में इटली, स्‍पेन, फ्रांस और भारत के युद्धपोतों ने भाग लिया।

दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- जम्‍मू कश्‍मीर में राजनीतिक हलचल से पडोस में बौखलाहट खुफिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तानी सेना आतंकवादियों को नये सिरे से ट्रेनिंग दे रही है। पत्र लिखता है बाज नहीं आ रहा पडोसी।

कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल अमरनाथ यात्रा रद्द किये जाने की खबर राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक भास्‍कर में है। अखबार लिखते हैं- अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाईट पर सुबह शाम आरती का सीधा प्रसारण होगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.