Categories: News-Headlines

भारत ने एक दिन में लगभग 86 लाख कोविड टीके लगाने की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, अब तक 28 करोड 81 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए

भारत ने एक दिन में लगभग 86 लाख कोविड टीके लगाने की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि यह उपलब्धि देश में विश्‍व के सबसे बड़े निशुल्‍क टीकाकरण अभियान के कल पहले दिन हासिल हुई। अब तक पूरे देश में 28 करोड़ 87 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि टीकाकरण की कल की रिकार्ड संख्‍या काफी उत्‍साहित करने वाली है। उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन इस महामारी से निपटने के लिए सबसे सशक्‍त और प्रभावी हथियार है। प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्‍सीन लगा चुके लोगों को बधाई दी और इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए आग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की सराहना की।

कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई में कोविड वैक्‍सीन एक कारगर हथियार है। वैक्‍सीन इस रोग के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है। राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सक्रि‍य समर्थन के जरिये केन्‍द्र सरकार लगातार राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान के दायरे का विस्‍तार करने में जुटी हुई है। अधिक से अधिक टीकों की उपलब्‍धता और टीकों की आपूर्ति में सुधार के साथ ही टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ी है। पिछले महीने के दौरान टीकाकरण के लिए सात दशमलव नौ करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध थे। इस महीने इसे बढ़ाकर 11 दशमलव 7-8 करोड़ टीके तक ले जाया गया। केन्‍द्र सरकार राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराये जाने वाले टीकों की उपलब्‍धता के बारे में पूर्व जानकारी दे रही है। इससे जमीनी स्‍तर पर लाभार्थियों को बेहतर ढंग से टीके दिये जाने में मदद मिली है। टीकाकरण के नये चरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक किसी भी सरकारी टीकाकरण केन्‍द्र में मुफ्त टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं।

देश में कोविड से इलाज करा रहे लोगों की संख्‍या घटकर सात लाख दो हज़ार आठ सौ 87 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 53 हज़ार 256 नये रोगियों की पुष्टि हुई है। यह पिछले 88 दिन में सबसे कम संख्या है। पिछले चौबीस घंटों में 78 हज़ार रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब तक देश में दो करोड़ 88 लाख 44 हज़ार कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गयी है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

46 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.