Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए आज से सरकारी अस्‍पतालों में मुफ्त टीका लगाने का निर्णय लिया

महाराष्‍ट्र सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए आज से सरकारी अस्‍पतालों में मुफ्त टीका लगाने का निर्णय लिया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस आयु वर्ग के लोग राज्‍य के सरकारी अस्‍पतालों में निशुल्‍क टीका लगवाने के पात्र होंगे।

टीकों की मर्यादित उपलब्धता के कारण महाराष्ट्र सरकार ने 18 से 44 साल के लाभार्थियों का सरकारी अस्पताल में हो रहा टीकाकरण, मई के दूसरे हफ्ते में अस्थायी रुप से स्थगित कर दिया था। लेकिन इच्छुक व्यक्‍ति निजी अस्पताल तथा कॉर्पोरेट्स द्वारा आयोजित किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में भाग ले सकते थे। शनिवार से सरकारी अस्पतालों में 30 से 44 उम्र के नागरिकों के टीकाकरण को मंजुरी दी गई थी। अब राज्य के आरोग्य मंत्री राजेश टोपे ने घोषणा की है की, आज से सरकारी अस्पतालों में युवाओं का टीकाकरण पुनः शुरू होगा।

महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में छह हजार 270 नए कोविड रोगियों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 13 हजार 758 रोगी स्वस्थ हुए। राज्य में इस समय एक लाख 24 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले एक दिन में 94 लोगों की कोविड संक्रमण से मृत्यु हुई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में 518 और पुणे में 147 नए रोगियों की पुष्टि हुई। इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

25 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.