Horoscope

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 5 सितम्बर 2021

मेष राशिफल: किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। आज बड़े निवेश की उम्मीद हेै। दोस्तों के साथ सम्बन्ध कमजोर होंगे। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है।

वृषभ राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहे, उचित होगा अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।

मिथुन राशिफल: दिन महत्वपूर्ण है। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग के बीच कई आवश्यक अनुबंध होंगे। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कर्क राशिफल: दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। जोखिम के कार्यों से बचें। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।

सिंह राशिफल: व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।आज श्री हनुमान जी को गाय के घी का दीपक जरूर लगाएं।

कन्या राशिफल: यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्यसिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा।संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करे।

तुला राशिफल: व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अचानक धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।

धनु राशिफल: विचारों में सकारात्मकता लाएं। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। यात्रा सम्भव है।

मकर राशिफल: बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित रह सकते हैं। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें।

कुंभ राशिफल: अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशिफल: कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.