Categories: News-Headlines

TMC ने बंगाल में चारों नगर निगमों में प्रचंड जीत हासिल की

तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चारों नगर निगमों बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल में जीत दर्ज की। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

टीएमसी ने 41 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बिधाननगर नगर निगम पर फिर से कब्जा जमा लिया है जबकि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) यहां अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार एक वार्ड में जीता है।

चंदरनगर में टीएमसी ने 32 में से 31 सीटें जीतीं जबकि माकपा ने एक सीट जीती है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम (एमएमसी) माकपा नीत वाम मोर्चे से छीनना सोने पर सुहागा रहा और उसने यहां पर 47 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाते हुए विपक्ष का दर्जा हासिल कर लिया है जबकि वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर चला गया है। उसे केवल चार सीटें ही मिली और कांग्रेस को एक सीट मिली है।

सिलीगुड़ी में टीएमसी को 78.72 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा और माकपा को क्रमश: 10.64 फीसद और 8.5 फीसद मत ही मिले।

चारों नगर निगमों में जीत से उत्साहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि पार्टी के नेता गौतम देब एसएमसी के अगले महापौर होंगे। देब ने 3,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

आसनसोल में टीएमसी 106 में से 66 सीटों पर विजयी हुई है और पांच वार्डों में आगे चल रही है जबकि भाजपा ने पांच सीटें और माकपा तथा कांग्रेस ने दो-दो सीटें जीती हैं।

बनर्जी ने अपनी पार्टी की ‘‘प्रचंड जीत’’ के लिए लोगों का आभार जताया और इसे जनता की जीत बताया।

चारों नगर निगमों के लिए चुनाव 12 फरवरी को हुए थे जिसमें 953 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.