उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार अपराह्न एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। अपराह्न एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत वोट पड़े।
चुनाव आयोग के अनुसार, सहारनपुर (42.44 प्रतिशत), बिजनौर (38.64 प्रतिशत), मुरादाबाद (42.28प्रतिशत), संभल (38.01 प्रतिशत), रामपुर (40.10 फीसदी), अमरोहा (40.90 फीसदी), बदायूं (35.57 फीसदी), बरेली (39.41 फीसदी) और शाहजहांपुर में (35.47 फीसदी) वोट पड़े ।
चुनाव आयोग ने बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण होने की खबरें आ रही हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment