बेंगलुरु स्पेस एक्स्पो गुरुवार से बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में शुरू हुआ. यह तीन दिन तक चलेगा. इस कार्यक्रम के छठे संस्करण का आयोजन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारतीय उद्योग परिसंघ और एनरिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने संयुक्त रूप से किया है.
बेंगलुरु स्पेस एक्सपो का विषय है- अंतरिक्ष उद्योग ईकोसिस्टम में गतिशीलता लाना. बेंगलुरु स्पेस एक्स्पो को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ के सिवन ने कहा कि भारत का प्रस्तावित मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखेगा.
के सिवन ने साथ ही कहा कि इस कार्यक्रम से इसरो को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही यह देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगा.
स्पेस एक्सपो विभिन्न देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों को एक मंच पर ला रहा है, जिससे व्यावसायिक अवसरों को भी बढ़ावा मिल रहा है. इसरो चेयरमैन ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को लेकर वैश्विक स्पर्धा का माहौल है और बड़ी संख्या में निजी कपंनियां भी इस उद्योग में आ रही हैं.
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment