राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर वैट में की चार फीसदी की कटौती। राज्य में पेट्रोल 2.50 रुपए प्रति लीटर तक हुआ सस्ता।
राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट को चार-चार प्रतिशत कम करने का एलान किया है। इससे राज्य में पेट्रोल व डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के तहत एक सभा में पेट्रोलियम ईंधन सस्ता करने के इस फैसले की घोषणा की। इसके तहत राज्य में पेट्रोल पर वैट 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आम जनता, किसानों व गृहिणियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को 2000 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment