ब्राजील में कोविड-19 से मृतकों का आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया है। कोविड से मौत के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण की धीमी गति और जल्द ही सर्दियों की शुरूआत के कारण महामारी की स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य संस्था फीयोक्रूज़ ने कहा है कि मात्र 15 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया गया है।
उधर, कांग्रेस महामारी से निपटने में सरकार की तैयारियों की जांच कर रही है। महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन, मास्क की अनिवार्यता और सामाजिक दूरी जैसे एहतियाति उपायों को लागू करने में ढिलाई तथा धीमे टीकाकरण को लेकर राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो की आलोचना होती रही है। राष्ट्रपति का लॉकडाउन को लेकर तर्क रहा है कि इससे अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट पड़ेगी जो वायरस से भी अधिक घातक होगी। राष्ट्रपति बोलसोनारो ने कहा है कि उन्होंने दुनिया के कई देशों से टीकों की खरीद समेत वह सभी उपाय किए हैं जो किए जा सकते थे।
ब्राजील में सबसे तेजी से संक्रमण फैलाने वाले वायरसों का प्रकोप होने के कारण महामारी ने इतना भयानक रूप लिया है। इनमें से एक वायरस की पहचान अमेज़न क्षेत्र में हुई थी जिसे अब गामा नाम से जाना जाता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment