राजस्थान के बाकी हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने की गति धीमी होगी क्योंकि वायुमण्डलीय स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। मौसम पूर्वानुमान से जुड़े मॉडल दर्शाते हैं कि जारी की गई पूर्वानुमान अवधि में इन क्षेत्रों में बारिश होने के लिए भी स्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के भागों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन भागों में 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधयां काफी कम हो जाएंगी।
मध्य क्षोभमण्डल (ट्रोपोस्फीयर) पर बना पश्चिमी विक्षोभ भी कुछ हिस्सों पर सक्रिय रहेगा और उत्तराखण्ड पर पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी जिससे राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार है। 24 घंटों के बाद बारिश में कमी आ जाएगी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बादलों के बीच मध्यम से भारी गर्जना होने और कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की आशंका है। इन गतिविधियों के कारण बाहर काम करने वालों और मवेशियों के लिए जान का खतरा हो सकता है।
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment