T20 विश्वकप क्रिकेट के ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैण्‍ड्स ने सुपर 12 के लिए क्‍वालीफाइ किया

टी20 विश्वकप क्रिकेट के ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैण्‍ड्स ने सुपर 12 के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। आज श्रीलंका ने नीदरलैण्‍ड्स को 16 रन से हराया जबकि एक अन्‍य मैच में संयुक्‍त अरब अमीरात ने नामीबिया को सात रन से पराजित किया। श्रीलंका तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर ग्रुप ए में शीर्ष पर है। वहीं नीदरलैण्‍ड्स दूसरे स्‍थान पर है। श्रीलंका ने सुपर-12 के ग्रुप-1 में, वहीं नीदरलैण्‍ड्स ने ग्रुप-2 में अपना स्‍थान बनाया है। भारत ग्रुप-2 में है।

Related posts

Leave a Comment