T20 क्रिकेट विश्व कप में न्‍यूयॉर्क में आज भारत का मुकाबला अमेरिका से होगा

आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में न्‍यूयॉर्क में आज भारत का मुकाबला अमेरिका से होगा। दोनों टीमें अपने पिछले दो मुकाबलों में अजेय रहकर मैच में उतर रही हैं। भारतीय टीम ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि अमेरिका ने अपने पिछले दो मुकाबलों में कनाडा और पाकिस्तान पर जीत हासिल की।

भारत ग्रुप में बेहतर रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि अमेरिका दूसरे स्थान पर है। आज दो और मैच खेले जायेंगे। एंटीगुआ में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नामीबिया से होगा, जबकि फ्लोरिडा में श्रीलंका का सामना नेपाल से होगा।

Related posts

Leave a Comment