T-20 क्रिकेट विश्‍व कप में अबूधाबी में ऑस्‍ट्रेलिया का मैच वेस्‍ट इंडीज से और शारजाह में इंग्‍लैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

T-20 क्रिकेट विश्‍व कप में अबूधाबी में ऑस्‍ट्रेलिया का मैच वेस्‍ट इंडीज से और शारजाह में इंग्‍लैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

कल दुबई में भारत ने स्‍कॉटलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कॉटलैंड की टीम 85 रन पर सिमट गई। भारत ने केवल छह ओवर और तीन गेंद में जीत का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत चार अंक के साथ ग्रुप-दो में तीसरे स्‍थान पर आ गया है। एक अन्‍य मैच में शारजाह में न्‍यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रन से हराया।

आज दिन के साढे तीन बजे अबूधाबी में ऑस्‍ट्रेलिया का सामना वेस्‍ट इंडीज से होगा। शारजाह में शाम साढे सात बजे इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे।

Related posts

Leave a Comment