India

प्रधानमंत्री करेंगे “स्वच्छता ही सेवा अभियान” की शुरुआत

PM launch swachhata hi seva movement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज “स्वच्छता ही सेवा अभियान” की शुरुआत करेंगे। साथ ही पीएम मोदी देश भर के स्वच्छाग्रहियों से संवाद भी करेंगें। 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अभियान की शुरुआत हो रही है।

स्वच्छता को और बड़ा जनांदोलन बनाने के लिये आज से शुरू हो रहा है स्वच्छता ही सेवा अभियान। ये अभियान पूरे एक पखवाड़े तक चलेगा। पूरे देश में कई जगहों के स्वच्छाग्रहियों से एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए  बातचीत कर प्रधानमंत्री इस अभियान की शुरूआत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की है।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन स्वच्छता मिशन अभियान के 4 साल पूरे हो रहे हैं और 15 सितम्बर से “स्वच्छता ही सेवा अभियान” शुरू हो रहा है।

इस मौक़े पर प्रधानमंत्री पूरे देश में कई जगहों से एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए स्वच्छाग्रहियों से बातचीत करेंगे। इन स्वच्छाग्रहियों में स्कूली-बच्चे,धार्मिक गुरू,स्वंय सहायता समूहों के सदस्य और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली सहकारी समितियों के सदस्य हिस्सा लेंगे। साथ ही इस जन अभियान में शिरकत करने के लिए कई सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले आम जन भी आगे आए हैं।

पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद 2 अक्टूबर 2014 को देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया था जिसके तहत शौचालय बनाने से लेकर खुले में शौच से मुक्ति का अभियान चलाया गया जिसका फायदा आज देशभर में दिखाई पड़ रहा है। स्वच्छता के पैमाने पर देश में आमूलचूल सुधार हुए है और इसी काम में लोगो की सहभागिता को और ज्यादा बढाने के लिये पीएम मोदी ने एक बार फिर से लोगों से जुड़ने की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

ब्राह्मण समाज गोत्रावली का परिचय तथा इतिहास लिस्ट ब्राह्मण गोत्र सूची एवं वंशावली

ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More

2 days ago

केंद्र ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के एक जुलाई से क्रियान्‍वयन की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के… Read More

3 days ago

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र… Read More

3 days ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

  पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड… Read More

3 days ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

  पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा… Read More

3 days ago

This website uses cookies.