Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर मेकर्स ने किया एलान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर बहुत उत्साहित थे। एक्टर की मौत से उनके फैंस बेहद दुखी हैं और उनकी अतिंम फिल्म ‘दिल बेचारा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया जा रहा है। दरअसल फिल्म को सिनेमा हॉल में रिलीज किया जाना था लेकिन सुशांत की मौत के बाद मेकर्स ने इस ऑनलाइन रिलीज करने का फैसला लिया। अब इस फिल्म को लेकर जानकारी मिल रही है कि ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर 6 जुलाई यानी सोमवार को ऑनलाइन रिलीज किया जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘दिल बेचारा’ को डायरेक्ट किया है। इंग्लिश नॉवल और फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ का यह फिल्म हिंदी रीमेक है। संजना सांघी इस फिल्म में सुशांत के साथ मुख्य भूमिका में है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। हालांकि इस साल सिनेमा हॉल में फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से यह रिलीज नहीं हो पाई। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर हम सबके सामने आ गयी।

Read More : शादी के लाल जोड़े में वायरल हुई उर्वशी रौतेला की तस्वीर

फिल्म ‘दिल बेचारा’ के मेकर्स ने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद 24 जुलाई 2020 को रिलीज करने का फैसला किया है। सुशांत की आखिरी फिल्म को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में फैंस और आम लोग देख पाएंगे। जबकि सुशांत की आखिरी फिल्म को उनके फैंस सिनेमाघरों में रिलीज करवाना चाहते हैं लेकिन यह अभी कोरोना वायरस की वजह से मुमकिन नहीं है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.