मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से अब तक देश उभर नहीं पाया है। सुशांत के निधन ने हर किसी को अंदर से हिला दिया है। इस हादसे के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी बहस तेज़ हो गई है। पिछले कई दिनों से लोग इस मामले में स्टार किड्स को ट्रोल कर रहे हैं। सलमान खान, करण जौहर जैसी हस्तियों की भी खूब आलोचना हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत ने अपने बॉलीवुड वाली ज़िंदगी से तंग आकर मौत को गले लिया। इस हादसे के बाद से कई फ़िल्मी सितारों ने भी वंशवाद या नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी है।
इसी सिलसिले में अब सोनू सूद ने भी अपना बयान दिया है। एक मीडिया कंपनी को दिए गए इंटरव्यू में सोनू ने इस बारे में कहा की ‘अभी कुछ दिनों तक लोग इस बारे में बात करेंगे और कुछ दिन बाद किसी दूसरे विषय पर बात करेंगे। फिर एक नया आउटसाइडर इंडस्ट्री में एक्टर बनने के लिए आएगा और फिल्मों के लिए स्ट्रगल करेगा।’
Read More : वेब सीरीज पर सवाल उठाने पर प्रसून जोशी को स्वरा भास्कर का जवाब
नेपोटिज्म और स्टार किड्स पर लगे आरोपों पर बात करते हुए सोनू ने कहा कि इस वक़्त किसी खास लोगों को निशाना बनाना ठीक नहीं हैं। किसी स्टार किड या बड़े स्टार पर इल्ज़ाम लगाना उचित नहीं हैं। परिवारवाद पर सोनू ने कहा ‘इस इंडस्ट्री में ऐसे कई बड़े लोग हैं जिन्होंने कई लोगों को जीवन दिया है। आप फैसला वक़्त पर छोड़ दीजिए’
बता दें कि जब से लॉकडाउन पीरियड शुरू हुआ है सोनू अपने सामाजिक कामों की वजह से ट्रेंड में बने हुए हैं। वहीं सुशांत के एक करीबी दोस्त ने कहा है कि दिवंगत एक्टर के परिवारवालें अब तक शोक और दर्द में हैं। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने आवास पर फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More
आरबीआई ने कहा कि चलन में मौजूद 2 हजार रुपये मूल्य वर्ग के 98 दशमलव… Read More
आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment