लगातार दो साल या इससे अधिक समय से वित्तीय विवरणों (एफएस) के दाखिल नहीं करने के आधार पर कंपनियों की पहचान की गई और कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 248 तथा कंपनी (कंपनी रजिस्टर से कंपनियों के नाम हटाना) नियम, 2016 के तहत कानून की उचित प्रक्रिया के पालन के बाद, पिछले तीन वर्षों के दौरान 3,82,581 कंपनियों को बंद कर दिया गया है। यह बात आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कही।
कंपनी अधिनियम के तहत “शेल कंपनी” को पारिभाषित नहीं किया गया है। यह आम तौर पर उस कंपनी को इंगित करता है जो सक्रिय कारोबार का संचालन नहीं करती है या कंपनी के पास महत्वपूर्ण परिसंपत्ति नहीं है और इन कंपनियों का इस्तेमाल कुछ मामलों में अवैध उद्देश्य के लिए किया जाता है जैसे कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग, अस्पष्ट स्वामित्व, बेनामी संपत्ति आदि। “शेल कंपनी” के मामले की जांच करने के लिए सरकार द्वारा गठित विशेष कार्य बल ने कुछ सिफारिशें की हैं, जिनमें शामिल है – शेल कंपनियों की पहचान के लिए अलर्ट के रूप में कुछ रेड फ्लैग संकेतकों का उपयोग करना।
PIB
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय बजट 2026 पर अपने… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन समारोह को… Read More
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल, अरब लीग के… Read More
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को आज सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment