पांच अप्रैल, 2023 को वर्चुअल रूप से लॉन्च किये जाने वाले महिला विशेष संस्करण, स्वच्छोत्सव अभियान का मुख्य आकर्षण स्वच्छता में महिलाओं का प्रयास है। स्वच्छ वार्ता के नवीनतम संस्करण में अमृतसर की देवी रानी की अभिनव कहानियों पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें दृढ़ संकल्प और आरोग्य में अग्रणी पुणे की सिंघम: स्वास्थ्य निरीक्षक कविता, जयाबाई: सामाजिक न्याय के मानदंडों को निर्धारित करने वाला महिला नेतृत्व, समावेशी स्वच्छता को आकार देने वाला महिला नेतृत्व शामिल है। इस अंक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सबसे तेजी से निर्माण और लोकार्पण, एक अद्वितीय राजस्व सृजन मॉडल और जीरो डिस्चार्ज कॉलोनी जैसे वृत्तांत भी शामिल किये गये हैं। जमीनी गतिविधियों, उत्कृष्ट व्यवहारों, क्षमता निर्माण की पहल और भागीदारों के साथ सहयोग भी इस प्रकरण में पेश किये गये हैं। चूंकि महिलायें स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में नेतृत्व करती हैं, इसलिये उनकी प्रेरणादायक कहानियां न केवल दूसरों को प्रोत्साहित कर रही हैं, बल्कि बेहतर कल के लिए शहरी परिदृश्य को बदल भी रही हैं।
आठवां स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की राष्ट्रीय सलाहकार और समीक्षा समिति छह मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने इसकी अध्यक्षता की थी। बैठक में 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए कार्य योजना की समीक्षा की गई। एसबीएम-यू 2.0 के तहत 3000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। आठवीं एनएआरसी बैठक के दौरान अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
एसबीएम-यू पहलों पर प्रकाश डालते हुए, स्वच्छ वार्ता के दूसरे संस्करण में मिलियन प्लस सिटी इनिशिएटिव पर ध्यान दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत, गोबरधन और एसएटीएटी योजनाओं से जुड़े बायो-मीथेनेशन संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा के रूप में बायो-सीएनजी का उत्पादन करेंगे। इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने एक फरवरी, 2023 को ईआईएल के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये, ताकि दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ‘वेस्ट टू एनर्जी’ और बायो-मीथेनेशन परियोजनाओं को विकसित किया जा सके।
नागरिकों के लिए स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन अवसंरचना तक पहुंच और उपलब्धता में सुधार और सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज की उपलब्धि में तेजी लाने के लिए माननीय प्रधान मंत्री द्वारा 2014 में स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया गया था। पिछले आठ वर्षों में करोड़ों नागरिकों ने प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ के आह्वान का स्वागत किया है और वे देश के शहरी परिदृश्य को बदल रहे हैं।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तत्त्वावधान में, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0, कचरा मुक्त शहरों के लिए जन आंदोलन का गवाह रहा है। स्वच्छ शहरी परिदृश्य बनाने में सभी जमीनी कार्रवाई, उत्कृष्ट व्यवहारों और नागरिकों के जुनून को सामने लाने के लिए, एसबीएम-यू 2.0 ने प्रमुख न्यूज़लेटर स्वच्छ वार्ता लॉन्च किया। इस द्विमासिक न्यूजलेटर में मिशन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में सभी नागरिकों को अपडेट रखने की परिकल्पना की गई है। इसका उद्देश्य कचरा मुक्त शहरों की यात्रा को प्रदर्शित करना है।
अमृत काल बजट में शहरी नियोजन और अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया था। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट के बाद एक वेबिनार में अपनी टिप्पणी साझा की है। इस संस्करण ने अपने पाठकों के लिये शहरी नियोजन, विकास और स्वच्छता पर प्रधानमंत्री के बजट के बाद वेबिनार और केंद्रीय बजट 2023 की प्रमुख घोषणाओं को सम्मिलित किया है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment