Categories: News-Headlines

Sawan 2024: दिल्‍ली पुलिस ने कल से शुरू हो रही कांवड यात्रा से पहले यातायात परामर्श जारी किया

दिल्‍ली पुलिस ने कल से आरम्‍भ हो रही कांवड यात्रा से पहले यातायात परामर्श जारी किया है। दिल्‍ली में बडी संख्‍या में कांवड़ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। इनमें से कुछ दिल्‍ली के रास्‍ते हरियाणा और राजस्‍थान जायेंगे। इस वर्ष कांवडियों की संख्‍या 15 लाख से 20 लाख रहने का अनुमान है। कांवडियों के आवागमन और सड़कों के किनारे कांवड शिविर लगने के कारण कई स्‍थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्‍ली यातायात पुलिस ने कांवडियों के आवागमन और आम जनता की सुविधा को देखते हुए व्‍यापक प्रबंध किये है। पुलिस ने कहा है कि जीटी रोड से आउटर रिंग रोड पर आने वाले भारी वाहनों को राष्‍ट्रीय राजमार्ग 24 की ओर चलाया जायेगा। वजीराबाद रोड और जीटी रोड से शाहदरा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गयी है। हालांकि सिटी बस सेवा निर्धारित मार्गों पर चलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.