सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहले से अधिक तेजी से सुरक्षित और अधिक टिकाऊ सड़क ढांचा विकसित किया जा रहा है। मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग और ढांचागत विकास निगम तथा लोक निर्माण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में नितिन गडकरी ने कहा कि देश को विश्वस्तरीय सड़क ढांचा प्रदान करना हमारा सामूहिक मिशन है। केन्द्रीय मंत्री ने सड़क डिजाइन और निर्माण के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता दिए जाने के दृष्टिकोण, पर्यावरण अनुकूल सड़कों के निर्माण, उद्योगों के हित में दृष्टिकोण, आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों की सुरक्षा और अधिक गति की नई प्रौद्योगिकी और तीव्र निर्माण पर बल दिया।
नितिन गडकरी ने कहा कि 11 हजार तीन सौ 13 करोड़ रुपये के निवेश से 313 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सड़क ढांचे में उल्लेखनीय अनुकूल बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि गलियारे के अस्सी प्रतिशत भाग का काम पूरा कर लिया गया है और इसे मार्च 2022 में यातायात के लिए खोल दिए जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने यह भी कहा कि छह लेन का नियंत्रित अम्बाला-कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड गति से किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment