Khabare Jara Hatke

दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा

Railway gives big gifts to travelers before Diwali and Chhath

दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा।15 ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर स्कीम पूरी तरह से खत्म, जबकि यात्रा के लिहाज़ से तीन महीनों के ऑफ सीज़न के दौरान 32 रेलगाड़ियों में भी नहीं लागू होगी ये प्रणाली। सभी ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी फेयर की अधिकतम सीमा टिकट के आधार मूल्य के 1.5 गुना के बजाय होगा अब 1.4 गुना।

रेल मंत्रालय ने यात्रियों को राहत देते हुए सालभर में 50 प्रतिशत से कम बुकिंग वाली 15 प्रीमियम रेलगाड़ियों पर से फ्लेक्सी किराया योजना को खत्म कर दिया है, जबकि कम मांग वाले 3 महीनों के दौरान भी ऐसी 32 गाड़ियों में फ्लैक्सी किराया योजना लागू नहीं होगी। बाकी 101 रेलगाड़ियों में योजना लागू रहेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे ने 101 ट्रेनों में फ्लैक्सी किराये की दर को आधार मूल्य के 1.5 गुना के बजाय 1.4 गुना कर दिया है। भारतीय रेलवे की तरफ से लागू की गई फ्लेक्सी फेयर सिस्टम पूरी तरह से मांग-आपूर्ति पर निर्भर होती है। इसके तहत जिस समय टिकट की मांग ज्यादा होती है, उस वक्त टिकट की कीमतें बढ़ा दी जाती है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल… Read More

4 hours ago

रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) कोच्चि पहुंचा

रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) 04 मई 2026 को कोच्चि पहुंचा। यह… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.