रायबरेली के दौरे पर शाह, कांग्रेस के गढ़ में सोनिया को घेरने के लिए BJP का ये प्लान

बीजेपी ने कांग्रेस को उसके ही दुर्ग में घेरने की रणनीति बनाई है. इससे पहले बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में घेरने की कवायद की थी, जिसके चलते कांग्रेस को अपना किला बचाने में पसीने छूट गए थे. इस बार बीजेपी ने सोनिया गांधी को रायबरेली में घेरने का प्लान बनाया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज रायबरेली के दौरे पर पहुंच रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी, तो पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव हार जाएंगे. राहुल पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल पीएम मोदी की नहीं, अमेठी और रायबरेली की चिंता करें. शाह का रायबरेली दौरा 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

शाह के दौरे में कांग्रेस के किले को भेदने का भी प्लान है. कांग्रेस से नाराज चल रहे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह अपने और उनके भाई जिला पंचायत अवधेश प्रताप सिंह सहित कई जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. हालांकि दिनेश सिंह के भाई राकेश प्रताप जो हरचंदपर से विधायक हैं वो कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे. रायबरेली के बदलते सियासी समीकरण के बीच शाह का जिले का दौरा काफी मायने रखता है. ऐसे में बीजेपी आलाकमान अपने दौरे के दौरान कांग्रेस में सेंध लगाकर देश में बड़ा संदेश देना चाहेंगे.

बीजेपी में इन कांग्रेसियों की एंट्री

दिनेश सिंह रायबरेली की सियासत में एक बड़ा चेहरा हैं. वो जहां खुद एमएलसी हैं, तो उनके एक भाई हरचंद्रपुर से विधायक और एक भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. तीनों ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है. ऐसे में बीजेपी में शामिल होनि कांग्रेस के लिए अपने गढ़ में बड़ा झटका होगा. जबकि बीजेपी इसके जरिए देश की सियासत में माहौल बनाने की कोशिश करेगी.

अजय अग्रवाल नहीं दे सके थे टक्कर

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सोनिया गांधी के सामने अजय अग्रवाल को मैदान में उतारा था. मोदी लहर के बावजूद वो सोनिया के सामने कड़ी चुनौती पेश नहीं कर सके. यही वजह थी कि सोनिया ने करीब तीन लाख से ज्यादा मतों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया था. ऐसे में बीजेपी ने 2019 में रायबरेली की घेराबंदी करने की रणनीति बनाई है. माना जा रहा है कि बीजेपी दिनेश सिंह के सोनिया गांधी के सामने उतार सकती है.

राहुल के लिए प्रियंका को जमाना पड़ा था अमेठी में डेरा

गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को अमेठी में घेरने की रणनीति के तहत राहुल गांधी के सामने स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा था. ईरानी के खिलाफ राहुल को जीतने में पसीने छूट गए. हालत ये हो गई थी कि प्रियंका गांधी को अमेठी में डेरा जमाना पड़ा. इसके बाद कहीं जाकर राहुल एक लाख वोट से जीत सके थे, जबकि इससे पहले वो तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

11 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

11 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

11 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

11 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.