ट्रंप ईरान समझौता होर्मुज जलडमरूमध्य
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राएल से बातचीत के बाद ईरान के साथ एक समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना भी शामिल है।
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर चर्चा जारी है और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी, लेकिन उन्होंने समझौते की समय-सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समझौते के बारे में इस्राएल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन से बात की गई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने इससे पहले अमरीकियों पर विरोधाभासी बयान देने का आरोप लगाया।
अमरीका और ईरान के बीच आठ अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति बनी थी और तब से दीर्घकालिक शांति समझौते के लिए बातचीत जारी है। अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। समझौते को लेकर मुख्य रूकावटें, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसके प्रभाव तथा क्षेत्र में अमरीकी सैन्य उपस्थिति से संबधित रही है।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment