Categories: IndiaNews-Headlines

प्रधानमंत्री भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में भाजपा महिला मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित। भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने दो दिवसीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, कहा महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ले रही है कई बड़े फैसले, राफेल मामले में कांग्रेस पर राजनीतिक तौर पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप ।

बीजेपी की महिला मोर्चा का दो दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में हो रहा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की उन्नति के लिए बहुत काम किया है।  उन्होंने कहा कि केंद्र में 9 महिला मंत्री है जबकि बीजेपी ने पंचायत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक संगठन में महिलाओं को 33 फीसदी जगह दी है ।

राफेल सौदे का जिक्र करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानने को तैयार नहीं है और वो राजनैतिक तौर पर जनता को गुमराह करने का काम  कर रही है 

अधिवेशन में  शनिवार को  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में संगठन के मुद्दों ,2019 चुनावो के लिए तैयारियो पर चर्चा की जाएगी । इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी की राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी।       

2019 के आम चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। देश भर में संगठन को और चुस्त दुरुस्त बनाने के अलग अलग मोर्चे के सम्मेलन तो आयोजित हो रहे है। बूथ कार्यकर्ताओ से सीधे संवाद का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। लक्ष्य है 2019 में पीएम मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से केंद्र की सत्ता में वापसी । 

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

16 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

18 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.