राष्ट्रीय ग्रिड परिचालक पोसोको ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों पक्षों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की है कि आईएमडी द्वारा उपलब्ध कराई गई मौसम की जानकारी का उपयोग पूरे भारत में विद्युत प्रणाली संचालकों की ओर से भारतीय विद्युत प्रणाली के बेहतर प्रबंधन और विश्लेषण के उद्देश्य से किया जाएगा।
पोसोको के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एस आर नरसिम्हन और आईएमडी के महानिदेशक (डीजी) डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने पोसोको के एनआरएलडीसी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक में दोनों पक्षों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
इस समझौता ज्ञापन के तहत आईएमडी चालू मौसम की जानकारी हर घंटे या इससे कम अंतराल पर उपलब्ध कराएगा। यह चिन्हित स्टेशनों के लिए अगले 36 घंटों तक का तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा और वर्षा का मौसम पूर्वानुमान प्रदान करेगा। इसके अलावा यह पहाड़ी राज्यों और पहाड़ी इलाकों से गुजरने वाली महत्वपूर्ण पारेषण (ट्रांसमिशन) लाइनों के मार्ग के लिए हिमपात पूर्वानुमान भी प्रदान करेगा। वहीं, यह नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों के स्थानों पर मौसम संबंधी पूर्वानुमान प्रदान करेगा।
इससे पहले पोसोको और आईएमडी के बीच अंतिम समझौता ज्ञापन पर 18 मई, 2015 को हस्ताक्षर किए गए थे।
पावर सिस्टम ऑपरेशन कारपोरेशन (पोसोको) विद्युत मंत्रालय के तहत भारत सरकार की एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुसूची ए उद्यम है। यह राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड के सुरक्षित एकीकृत परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत पांच क्षेत्रीय भार प्रेषण केंद्र (आरएलसीडी) और राष्ट्रीय भार प्रेषण केंद्र (एनएलडीसी) शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment