पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने 19 जनवरी 24 को चंडीगढ़ में केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की।
अध्यक्ष, डॉ. जैन ने राज्यपाल को मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे की प्रगति और भारत के ऊर्जा भंडार में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15% तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने की दिशा में पीएनजीआरबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को पंजाब में प्राकृतिक गैस को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में प्रगति की जानकारी भी दी। इस चर्चा के दौरान खाना पकाने में पाइप द्वारा प्राकृतिक गैस और परिवहन में सीएनजी के उपयोग में सहज पर्यावरणीय लाभ और सुविधा पर महत्व दिया गया।
बैठक के दौरान औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में प्राकृतिक गैस द्वारा प्रदूषणकारी ठोस और तरल ईंधन के प्रतिस्थापन, भूमि बहाली शुल्क में युक्तिकरण, सीएनजी पर वैट आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. अनिल जैन ने इस बात पर बल दिया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सहयोग से सिटी गैस वितरण (सीजीडी) लाइसेंसधारी मार्च 2025 तक “हर घर पीएनजी” प्रदान करने में सक्षम हो जाएगा। यह शहर की स्वच्छ और हरित शहर की प्रतिष्ठित अनुकुलता के अनुरूप होगा।
राज्यपाल ने इसकी सराहना की और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में प्राकृतिक गैस के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक से इत्तर, पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ के प्रशासक और नगर निगम की आयुक्त के सलाहकार आईएएस, गृह सचिव नितिन कुमार यादव से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान प्राकृतिक गैस को प्रोत्साहन देने और घरेलू, परिवहन, औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में इसके बढ़ते उपयोग के विषय पर चर्चा की गई। गृह सचिव ने इस साझा लक्ष्य के लिए केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया। बैठक में की गई चर्चाओं से चंडीगढ़ के ऊर्जा मिश्रण में इस स्वच्छ ईंधन को प्रोत्साहन प्राप्त होने की आशा है।
पीएनजीआरबी ने अब तक देश भर में 300 भौगोलिक क्षेत्रों को प्राधिकृत किया है, जिसमें 98% आबादी और 88% क्षेत्र, सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए शामिल हैं। पीएनजीआरबी ने वर्ष 2032 तक 12.5 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने, 17,751 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने और 5,42,224 इंच-किमी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा है। 30 नवंबर, 2023 तक, देश भर में 1.2 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन और 6,159 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment