भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए समूची अयोध्या भक्ति भावना से परिपूर्ण है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल अयोध्या पहुंचने से पहले तैयारियां अंतिम चरण में है। इस भव्य समारोह का साक्षी बनने के लिए हजारों रामभक्त अयोध्या पहुंच गये हैं।
दीनों पर दया करने वाले प्रभु राम के अनुग्रह की आकांक्षा में देश और दुनिया के हजारों की तादाद में रामभक्त प्रभु राम की नगरी में मौजूद है। मंदिरों में कीर्तन भजन रामायण और रामचरितमानस का पाठ लगातार हो रहा है, अयोध्या की सीमाएं सील हैं। आसमान में ड्रोन से पहरा है अयोध्या की गलियों चौराहों पर हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और सरयू में जल पुलिस तैनात है। आज प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व हो रहे अनुष्ठानों का अंतिम दिन है और आज रामलला को विभिन्न पवित्र नदियों और जलाशयों के जल से स्नान कराया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment