दिल्ली सीमा शुल्क निवारक ने विशिष्ट जानकारी के आधार पर 20/21 जनवरी 2024 को अवैध रूप से आयातित/तस्करी और भंडारण की गई विदेशी मूल की सिगरेट का एक मामला दर्ज किया है। विभिन्न ब्रांडों, जैसे ईएसएसई, मोंड, डनहिल, डेविडॉफ, गुडांग गरम, प्लैटिनम सेवन आदि की कुल 12.22 लाख सिगरेटें जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त सिगरेट के आधार पर इनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है और इन सिगरेटों की एकदम सही कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।
कटरा बैरियान, नयाबांस, दिल्ली-06 इलाके में दो दुकानों और तीन गोदामों की तलाशी ली गई।
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उपरोक्त दुकानों और गोदामों में विदेशी मूल के सिगरेट के विभिन्न ब्रांडों के अवैध आयात, भंडारण और आपूर्ति की गतिविधियां चल रही थीं। सिगरेट के पैकेटों पर कोई निर्दिष्ट वैधानिक स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी नहीं थी, अन्यथा इन पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत कर लगाया जा सकता था। ऐसा संदेह है कि इन सिगरेटों को अवैध रूप से आयात किया गया था, इन पर लगने वाले सीमा शुल्क की चोरी की गई थी तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022 का उल्लंघन किया गया था और घरेलू बाजार में इनकीआपूर्ति की जा रही थी।
इसमामले में आपूर्तिकर्ताओं/डीलरों और अन्य हितधारकों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment