Sports

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा एथलीटों से यह बातचीत खेलों में उनकी भागीदारी से पहले उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में टोक्यो-2020 में भारत के दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देश से आगे आने और पूरे दिल से उनका समर्थन करने का आग्रह किया था।

इस कार्यक्रम के दौरान युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक तथा विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू उपस्थित रहेंगे।

भारतीय दल के बारे में :

भारत से 18 खेलों के लिए कुल 126 एथलीट टोक्यो जाएंगे। किसी भी ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। इस बार भारत 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा। यह पहला मौका होगा जब भारत इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा।

इस बार भारत की ओर से विभिन्न खेलों में पहली बार भाग लिया जा रहा हैI अपने खेल इतिहास में पहली बार, भारत की एक फ़ेंसर (भवानी देवी) ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। नेत्रा कुमानन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला नाविक हैं। साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज तैराकी में ‘ए’ योग्यता मानक हासिल करके ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले तैराक हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

12 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.