India

भारतीय स्टेम सेल एवं विकासात्मक जीवविज्ञानी मानव जीनोम संपादन से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार समिति का हिस्सा बनीं

भारतीय स्टेम सेल एवं विकासात्मक जीवविज्ञानी प्रोफेसर मनीषा एस. इनामदार मानव जीनोम संपादन के प्रशासन और निगरानी के लिए वैश्विक मानक विकसित करने से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की उस विशेषज्ञ सलाहकार समिति का हिस्सा रही हैं, जिसने सुरक्षा, प्रभावशीलता और नैतिकता पर जोर देते हुए मानव जीनोम संपादन का उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुनिश्चित करने में मदद देने के उद्देश्य से पहली वैश्विक सिफारिशें प्रदान करने वाली दो नई सहयोगी रिपोर्टें जारी की।

12 जुलाई, 2021 को जारी की गई इन रिपोर्टों में संस्थागत, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मानव जीनोम संपादन प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और संभावित अनुप्रयोग से जुड़े निगरानी तंत्र के लिए एक अग्रगामी सोच वाले प्रशासन से संबंधित रूपरेखा शामिल है।

प्रोफेसर मनीषा एस. इनामदार अपने समूह के साथ बंगलुरू स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च, जोकि कृत्रिम परिवेश में स्टेम सेल में हेरफेर करने के लिए जीन-संपादन उपकरण का उपयोग करता है, में अनुसंधान कर रही हैं। यह अनुसंधान मानव विकास में वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि और चिकित्सीय रणनीतियों को तैयार करने के लिए विभिन्न रोग मॉडल पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत में मानव भ्रूण स्टेम सेल व्युत्पत्ति और उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्टेम सेल मार्गदर्शन दस्तावेजों, नैतिकता समितियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की समिति के एक सदस्य के रूप में, उन्होंने मानव जीनोम संपादन से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रशासनिक संरचना की अवधारणा एवं विकास और सिफारिशों से जुड़ी इस पूरी परियोजना में मार्गदर्शन, विशेषज्ञता और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से वैज्ञानिक ज्ञान एवं दृष्टिकोण संबंधी योगदान दिया। एशिया में एलएमआईसी देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्होंने समावेश, विविधता, समानता और समिति द्वारा पहचाने गए वैश्विक स्वास्थ्य न्याय आदि जैसे वैज्ञानिक विचारों, प्रक्रियात्मक और मूल मूल्यों एवं सिद्धांतों के अलावा सूचित निर्णयों को सुनिश्चित करने के लिए इस समिति में योगदान दिया। वो इस समिति के शिक्षा, संलग्नता और सशक्तिकरण (3 ई) से संबंधित उप-समूह की सदस्य हैं। इस समिति के एक सदस्य के रूप में, उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों की निगरानी और उनके प्रशासन से जुड़े व्यापक प्रासंगिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मानव जीनोम संपादन से संबंधित वैश्विक प्रशासन संरचनाओं के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सचिवालय और महानिदेशक को सिफारिशें देने की प्रक्रिया में भी संलग्न थीं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

14 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.