News-Headlines

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31.50 करोड़ खुराक दी गयी

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31.50 करोड़ खुराक दी गयी
  • पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयीं
  • पिछले 24 घंटे में 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए
  • भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,95,565 हुई, संख्या 86 दिनों के बाद 6 लाख से कम हुई
  • सक्रिय मामले लगातार कुल मामलों के 1.97% बने हुए हैं
  • देश में अब तक 2,91,93,085 मरीज स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटे में 64,818 मरीज स्वस्थ हुए
  • लगातार 44वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा
  • रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे बना हुआ है, अभी 2.97% है
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत, लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम
  • पिछले 24 घंटे में 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए
  • भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,95,565 हुई, संख्या 86 दिनों के बाद 6 लाख से कम हुई
  • लगातार 44वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा
  • रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत, लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम

लगातार 19वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,95,565 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या 86 दिनों के बाद 6 लाख से कम हुई है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 17,303 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.97 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 44वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 64,818 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 16,000 से ज्यादा (16,120) लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से कुल 2,91,93,085 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 64,818 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.72 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 17,35,781 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या 39.95 करोड़ से ज्यादा (39,95,68,448) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.97 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.79 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 19 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

Details: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1730458

कोविड-19 वैक्सीनेशन पर नवीनतम जानकारी

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी

पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयीं

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 31 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 42,00,839 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 31,50,45,926 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 61,19,169 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,01,83,459
दूसरी खुराक 71,75,222
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,74,05,275
दूसरी खुराक 93,02,922
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 7,91,80,154
दूसरी खुराक 17,15,458
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 8,59,69,905
दूसरी खुराक 1,40,81,556
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,70,95,979
दूसरी खुराक 2,29,35,996
कुल 31,50,45,926

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Details: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1730458

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 31.17 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गयी

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.45 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 31.17 करोड़ से अधिक खुराक (31,17,01,800) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 29,71,80,733 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.45 करोड़ से ज्यादा (1,45,21,067) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है।

इसके अलावा टीके की 19,10,650 से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को प्रदान कर दी जाएंगी।

Details: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1730443

 

सरकार ने अनुपालनों की समय-सीमा को आगे बढ़ाय

कोविड-19 के उपचार पर खर्च और कोविड-19 से हुई मौत पर मिली अनुग्रह राशि को कर से छूट देने की भी घोषणा की

सरकार ने आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालनों की समय-सीमा को एक बार फिर आगे बढ़ाने को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही कोविड-19 के उपचार पर हुए खर्च और कोविड-19 के चलते हुई मौत पर मिली अनुग्रह राशि पर कर छूट का भी ऐलान कर दिया है।

Details: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1730355

 

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.