Categories: News-Headlines

जानें आज का राशिफल सभी राशियों का 27 जून 2021

मेष राशिफल: नौकरी में तरक्की के आसार हैं। आज किसी भी नए कार्य को करने के पहले रणनीति अवश्य तैयार करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।

वृषभ राशिफल: आज किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से ही पेश आएं। व्यस्त जिन्दगी में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकाले। शिक्षा स्थल पर बहस की संभावना। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचे।

मिथुन राशिफल: आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क राशिफल: लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशिफल: अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। ध्यान रहे जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा। आपके व्यवहार में परिवर्तन से आपसे दूर हो चुके लोग भी वापस आप से जुड़ जाएंगे।

कन्या राशिफल: नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। परिवार की खिलाफ जाने की संभावना के बीच पैर में चोट लग सकती है।

तुला राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल: आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें, वरना नुकसान आपका ही होगा। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु राशिफल: आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण कर लें। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।

मकर राशिफल: आज मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होने की संभावना है। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुंभ राशिफल: भूमि लाभ संभव। पूंजी निवेश से लाभ होगा। आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा।

मीन राशिफल: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता परेशानी का कारण बनेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। आज मन की बात कहना का समय नहीं है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.