India

कोरोना का प्रकोप- मुंबई में लालबाग के राजा का पंडाल नहीं मनाएगा गणेश उत्सव

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी का असर देश में हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले कई पारंपरिक उत्सवों पर पड़ रहा है। इसी चरण में महाराष्ट्र के सबसे मशहूर गणपति मंडलों में शुमार लालबाग इस बार गणपति विसर्जन का उत्सव नहीं मनाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गणपति उत्सव को सादगी से मनाये जाने की बात कह चुके है।

मुंबई के लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर गणेशोत्सव आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर एक रक्त और प्लाज्मा दान शिविर स्थापित किया जाएगा। लालबागचा राजा की गणेश पूजा अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

लालबाग के गणपति के दर्शन के लिए आम लोगों के अलावा बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पहुंचती है। लालबाग के गणपति हर बार अपनी खासियत को लेकर चर्चा में रहती है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं।

Read More : अब 80 करोड़ लोगों को दीपावली और छठ तक मिलेगा मुफ्त अनाज : पीएम मोदी

देश में फैले माहमारी के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस वर्ष गणपति उत्सव सादगी से मनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने गणेश मंडलों को सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चलाने को कहा। गणपति उत्सव महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से साथ मनाया जाता है। मुंबई और राज्य के अन्य स्थानों में विभिन्न मंडलों द्वारा स्थापित पंडालों में हजारों भक्त आते हैं।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है और इसलिए गणेश उत्सव को पारंपरिक धूमधाम और उल्लास के साथ मनाना संभव नहीं होगा। इसलिए त्योहार के दौरान कोई भीड़ या जुलूस नहीं होना चाहिए। इस साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को है और यह 10 दिवसीय उत्सव होता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

17 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

19 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.