रांची। झारखंड की राजधानी रांची की विश्व विजेता तीरंदाज 26 वर्षीया दीपिका कुमारी मंगलवार कोलकाता के रहने वाले 28 वर्षीय प्रसिद्ध तीरंदाज अतनु दास से यहां वैवाहिक बंधन में बध गयीं। दोनों विश्वस्तरीय भारतीय तीरंदाजों का विवाह रांची के मोरहाबादी इलाके में वृंदावन विवाह घर में पारंपरिक ढंग से संपन्न हुआ जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अनेक प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यहां अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित वृंदावन विवाह घर में आयोजित विवाह समारोह में वर-वधु को शादी की बधाई व सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। दीपिका रांची के रातू रोड इलाके की रहने वाली हैं और एक आटो चालक की पुत्री हैं। उन्होंने गरीबी से ऊपर उठकर पिछले कुछ वर्षों में दुनिया की अनेक स्पर्धाएं अपने नाम की हैं।
Read More : अब आमिर खान के घर में कोरोना का हमला, मां और खुद का कराएंगे टेस्ट
कोरोना वायरस के कहर के कारण विवाह समारोह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। विवाह समारोह के दौरान मास्क, सेनेटाइजर की वयवस्था के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने के अन्य उपाय भी किए गए थे। शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गयी थी। समारोह के केवल सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे थे र मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये थे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेने की जा सके।
दीपिका और अतानु का करियर शानदार रहा है दोनों ही खिलाड़ियों ने देश के लिए तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज रह चुकीं दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप में कुल पांच स्वर्ण पदक और विश्व चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। ओलंपिक ही एकमात्र बड़ी स्पर्धा है जिसमें वो कोई पदक अबतक नहीं जीत सकी हैं। अतनु दास भी भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment