भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अफगान के लोगों के कल्याण और मानवीय आवश्यकताओं पर बल दिया है। रूस के मॉस्को में सुरक्षा परिषदों के सचिवों और अफगानिस्तान पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक में श्री डोभाल ने कहा कि भारत अफगान के लोगों की मानवीय आवश्यकता को पूरी करने से पीछे नहीं हटेगा। श्री डोभाल ने कहा कि अफगानिस्तान एक कठिन समय से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत का ऐतिहासिक और विशेष संबंध है। अफगानिस्तान के लोगों की मानवीय आवश्यकता की पूर्ति और भलाई भारत की पहली प्राथमिकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और चिकित्सीय आपूर्ति पर फोकस करते हुए भारत अब तक अफगानिस्तान को 40 हजार मीट्रिक टन गेंहू, 60 टन औषधि, पांच लाख कोविड टीके, शीतकालीन वस्त्र और 28 टन आपदा राहत की सामग्री भेज चुका है।
मेजबान देश के अलावा भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान की मानवीय चुनौतियों और सुरक्षा स्थिति सहित अफगानिस्तान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment