Categories: News-Headlines

भारतीय सेना ने तुर्की के हताए प्रांत के इस्केंडरन में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया

ऑपरेशन दोस्‍त के अंतर्गत भारत की छठी उडान आज तुर्किए पहुंच गई है। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि और भी खोजी और बचाव दल डॉक स्‍कवाड, जरूरी राहत सामग्री, दवाएं और चिकित्‍सा उपकरण भूकम्‍प प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाने के लिए तैयार हैं। भारत आपातकालीन चिकित्‍सा सुविधा के लिए हताए में फील्‍ड अस्‍पताल बनाने की भी तैयारी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह 30 बिस्‍तरों वाला अस्पताल सभी चिकित्‍सा सुविधाओं से युक्‍त होगा जिसमें आपरेशन थियेटर, आपरेशन मशीन और वेन्‍टीलेटर उपलब्‍ध होंगे।

इस बीच, तुर्किए और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 15 हजार हो गई है। राहत एजेंसियों और बचाव कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है कि मलबे में अभी भी बहुत से लोगों के दबे होने के कारण मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है। बचाव कार्यकर्ता भूकंप से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप के बाद मलबे के आसपास कमजोर हो चुकी मूलभूत संरचना के भवनों के गिरने की भी आशंका है।

इस बीच, तुर्किए के राष्‍ट्रपति रेसेप तैय्यब एर्दोआन ने दो विनाशकारी भूकंप को लेकर अपनी सरकार की प्रतिक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि आपदा के अनुरूप तैयारी करना संभव है। आलोचकों का कहना है कि आपात सेवाओं की प्रतिक्रिया बहुत धीमी है और सरकार की तैयारी भी कमजोर है। रेसेप तैय्यब एर्दोआन ने स्‍वीकार किया कि सरकार को कुछ समस्‍याएं हो रही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.