Entertainment

अब आमिर खान के घर में कोरोना का हमला, मां और खुद का कराएंगे टेस्ट

मुंबई। कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत में अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इसी बीच आमिर खान के हाउस स्टॉफ को भी कोरोना हो गया है। खुद आमिर खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस जानलेवा वायरस की चपेट में उनका हाउस स्टाफ भी आ गया है। इसके बाद उनके परिवार के लोगों की भी जांच की गई है, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अब तक आमिर की मां जीनत हुसैन की जांच नहीं हुई है।

आमिर खान ने अपनी पोस्ट में स्टाफ के पॉजीटिव होने की बात तो लिखी है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अपनी पोस्ट में आमिर ने बीमएसी द्वारा उन्हें दी गई मेडिकल हेल्प की भी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया।

Read More : सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर सोनू सूद का बयान – नेपोटिज्म पर मत करो टार्गेट

इसके पहले करण जौहर के स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था। करण ने खुद इस बात की जानकारी बीएमसी को दी थी। वहीं, बोनी कपूर के स्टाफ के भी 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें क्वारैंटीन किया गया था। मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में भी कोरोना पॉजिटिव शख्स मिलने पर आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

बॉलीवुड में सबसे पहले सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनके बाद फिल्ममेकर करीम मोरानी और उनका बेटियां जोया और शजा मोरानी, किरण कुमार, मोहिना कुमार सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि ये सभी इस बीमारी को हराकर पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.