Sports

नोवाक जोकोविच ने इटली के मातेयो बेरितिनी को हराकर विंबलडन टेनिस का सिंगल्‍स खिताब जीता

विश्‍व वरीयता क्रम में पहले नंबर के ख‍िलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बीसवां ग्रैंड स्‍लैम अपने नाम कर लिया है। यह उनका छठा विंबलडन टेनिस खिताब है। कल रात तीन घंटे 24 मिनट तक चले पुरूष सिंगल्‍स फाइनल में उन्‍होंने सातवीं वरीयता प्राप्‍त इटली के मातेयो बेरितिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3, से हराया। नोवाक जोकोविच ने अब सर्वाधिक ग्रैंड स्‍लैम सिंगल्‍स खिताब में रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर ली है।

जोकोविच इस वर्ष ऑस्‍ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन पहले ही जीत चुके हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.