राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना फंड (एनआईआईएफ) ने 600 मिलियन डॉलर का भारत-जापान फंड (आईजेएफ) लांच करने के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ साझीदारी की है जिसमें जेबीआईसी और भारत सरकार एंकर निवेशकों के रूप में रहेंगे। यह संयुक्त पहल ऐसे साझा प्राथमिकता वाले क्षेत्र अर्थात जलवायु और पर्यावरण में दोनों देशों के बीच सहयोग के एक प्रमुख आयाम का संकेत देती है।
यह घोषणा एनआईआईएफ के पहले द्विपक्षीय फंड को चिन्हित करती है जिसमें भारत सरकार लक्षित कोष में 49 प्रतिशत का योगदान देगी और शेष 51 प्रतिशत का योगदान जेबीआईसी द्वारा दिया जाएगा। इस फंड का प्रबंधन एनआईआईएफ लिमिटेड (एनआईआईएफएल) द्वारा किया जाएगा और जेबीआईसी आईजी (जेबीआईसी की एक सहायक कंपनी) एनआईआईएफएल को भारत में जापान के निवेश के बढ़ाने में सहायता करेगी।
भारत-जापान फंड पर्यावरणगत स्थिरता और निम्न कार्बन उत्सर्जन कार्यनीतियों में निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करेगा और इसका लक्ष्य भारत में जापान के निवेश में और वृद्धि करने के लिए ‘पसंद का भागीदार’ बनने की भूमिका का निर्वाह करना है।
भारत-जापान फंड का गठन जापान की सरकार और भारत की सरकार के बीच कार्यनीतिक एवं आर्थिक साझीदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment