राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-(NIA) ने सर्वाधिक वांछित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। वह कल मलेशिया के क्वालाम्पुर से दिल्ली पहुंचा था। हरप्रीत सिंह लुधियाना की अदालत की इमारत में हुए जबर्दस्त विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपी है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी और 6 लोग घायल हो गए थे। एनआईए के अनुसार घटना की जांच में पता लगा था कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान में रह रहे आईएसवाईएफ के स्वयंभू प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी है और उसने रोडे के साथ मिलकर लुधियाना अदालत की इमारत पर विस्फोट का षड्यंत्र रचा था। एनआईए ने बताया कि रोडे के निर्देश पर हरप्रीत सिंह ने पाकिस्तान से आई विस्फोटक सामग्री भारत में अपने साथियों तक पहुंचाई थी और इसी सामग्री का उपयोग बिस्फोट में किया गया। हरप्रीत सिंह विस्फोटकों, हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी समेत अनेक मामलों में भी वांछित है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment