दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जायेगा। ढाई सौ वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा और वोटों की गिनती 7 दिसम्बर को होगी। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता तथा उम्मीदवार रोड शो, जनसभा और घर-घर जाकर प्रचार करने में लगे हुए हैं।
इस बीच दिल्ली राज्य चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों, पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाता और महिलाओं के लिए विशेष प्रबन्ध किये गये हैं। आयोग ने व्हाट्स ऐप नम्बर की भी सुविधा शुरू की है जिसके माध्यम से मतदाता डाउनलोड की गई मतदाता पर्ची से वार्ड संख्या, वार्ड का नाम और मतदान केन्द्र का पता मालूम कर सकेंगे।
दिल्ली मैट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मतदान के दिन राष्ट्रीय राजधानी में सुबह चार बजे से मैट्रो रेल सेवा चलाने की घोषणा की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment