Categories: News-Headlines

NHPC लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा, लघु जल विद्युत और हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं के विकास के लिए एक सहायक कंपनी की स्थापना की

एनएचपीसी लिमिटेड ने अपने नवीकरणीय ऊर्जा, लघु जल विद्युत और हरित हाइड्रोजन आधारित व्यवसाय के विकास के लिए “एनएचपीसी नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड (एनआरईएल)” नाम की एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना की है। इस कंपनी का पंजीकरण दिल्ली और हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) केकंपनी पंजीयक के पास कराया गया है।इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह ने कहा कि एनएचपीसी ने स्वच्छ ऊर्जा के सतत विकास के लिए वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी संस्था बनने की परिकल्पना की है। उन्होंने आगे कहा, “एनएचपीसी नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड की स्थापना अक्षय ऊर्जा के उपयोग को लेकर हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ व हरित ऊर्जा के उत्पादन में सहायता करता है।”नवीकरणीय ऊर्जा के लिए एक सहायक कंपनी स्थापित करने का निर्णय ऐसे समय लिया गया है, जब एनएचपीसी, जो मुख्य रूप से एक जल विद्युत के क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है, अपने उत्पादन पोर्टफोलियो में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है।

इससे पहले मूल कंपनी सेअलग नवीकरणीय ऊर्जा इकाई के गठन को दिसंबर, 2021 में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग व नीति आयोग ने अपनी मंजूरी दी थी।यह सहायक कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को स्वचालित मोड में या अन्य एजेंसियों की सहभागिता में विशेष प्रयोजन वाहनों के गठन के जरिए विकसित करेगी।

वर्तमान मेंएनएचपीसी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 7071 मेगावाट है। इसमें 100 मेगावाट सौर/पवन ऊर्जा आधारित संयंत्र शामिल हैं। इसके अलावा 5,999 मेगावाट के जल विद्युत और 105 मेगावाट के सौर संयंत्र निर्माणाधीन हैं। एनएचपीसी लिमिटेड अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और विभिन्न प्रणाली के तहत कई परियोजनाएं शुरू की हैं, जो वर्तमान में निविदा/विकास के चरण में हैं। हाल ही मेंएनएचपीसी ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल) के साथ ‘राजस्थान में 10000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं/पार्कों के विकास’ के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.