Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। जब सच्चाई और न्याय के मूल्यों के लिए खड़े होने की बात आयी, तो वे हमेशा अडिग रहे। हम उनकी दृष्टि को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.