Categories: News-Headlines

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के समावेशी विकास के लिए ‘नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नॉलेज (ज्ञान) और नवाचारी श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों को साझा करने के लिए एक ‘नॉलेज शेयरिंग’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। NHAI की वेबसाइट पर होस्ट की गई यह पहल प्राधिकरण को विशेषज्ञों और नागरिकों के साथ सहयोग करने में सहायता करेगी, जो सड़क डिजाइन, निर्माण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण स्थिरता और संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों से जुड़े ज्ञान और जानकारी को साझा करना चाहते हैं। यह मंच विश्‍वभर से श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा तथा देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के समग्र विकास की दिशा में योगदान देगा।

श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों को वीडियो क्लिप, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा पीडीएफ फाइलों के रूप में एनएचएआई वेब पोर्टल https://ksp.nhai.org/kb/ पर अपलोड किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई जानकारी की समीक्षा एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा की जाएगी और लागू करने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा।

नवाचार तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की सहायता से एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को तेजी से विकसित कर रहा है। फ्लाई-ऐश और प्लास्टिक कचरे जैसी पुनर्नवीनीकरण सामग्रियों के नवाचारी उपयोग के अतिरिक्‍त एनएचएआई टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल व्‍यवहारों को प्रोत्‍साहन देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में पुनर्नवीनीकरण डामर (आरएपी) तथा पुनर्नवीनीकरण समुच्चय (आरए) के उपयोग को भी बढ़ावा दे रहा है।

अत्याधुनिक सुरंगों, आधुनिक पुलों, वन्यजीव गलियारों और एक्सप्रेसवे के विकास के साथ, राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास के लिए व्यापक भागीदारी होना महत्वपूर्ण है। नॉलेज शेयर करने का यह प्‍लेटफॉर्म विशेषज्ञों और नागरिकों को श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों को साझा करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.