Categories: News-Headlines

आर्थिक मंदी और महंगाई जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अगले 25 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को ढाई हजार लाख करोड़ रुपये का बनाने की ओर अग्रसर है। वे आज नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीबों का कल्याण सुनिश्चित करने में अपनी क्षमता का भरपूर इस्‍तेमाल किया है। पीयूष गोयल ने कहा कि आर्थिक मंदी और महंगाई जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे समय जब विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं संकट से जूझ रही है भारत मजबूती से खड़ा है और रिकॉर्ड निर्यात कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है। सरकार के प्रयासों से गरीबों, युवाओं, महिलाओं और दलितों को सशक्त बनाकर देश में बड़ा बदलाव लाया गया है।

पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने व्यापार सुगमता के लिए सिंगल विंडो व्‍यवस्‍था शुरू की है और नियमों को सरल बनाया है। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति को तकनीक के माध्‍यम से बेहतर बनाया गया ताकि सामान को लाना, ले जाना सस्ता और आसान हो सके। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को समर्थ योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया है। सरकार तकनीकी कपड़ा क्षेत्र में श्रमिकों को ऐसा प्रशिक्षण देने जा रही है। पीयूष गोयल ने बताया कि अब तक 11 लाख प्रशिक्षित लोगों में से 74 प्रतिशत को रोजगार मिल चुका है, इनमें से 73 प्रतिशत महिलाएं हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.