Categories: News-Headlines

NHAI ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से अब तक की सबसे अधिक अनुदान राशि 15,624.90 करोड़ रुपये इकट्ठा किये

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से अब तक की सबसे अधिक अनुदान राशि 15,624.90 करोड़ रुपये इकट्ठा किये हैं। इसे लगभग 890 किलोमीटर की कुल लंबाई वाले 10 हिस्सों का मुद्रीकरण करके हासिल किया गया है। इसके लिए बोली खुलने के दो घंटे के भीतर स्वीकृति पत्र (एलओए) जारी कर दिये गए।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुद्रीकरण के लिए तीन तरीके अपना रहा है, यानी टोल ऑपरेट ट्रांसफर (टीओटी), इनविट और सिक्योरिटीजेशन।

इस वित्तीय वर्ष के दौरान, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पहले ही चार टीओटी बंडल प्रदान कर चुका है और 15,968 करोड़ रुपये का मुद्रीकरण कर चुका है। वित्त वर्ष 2014 के दौरान टीओटी मोड में सफलता की दर 100% थी और वित्तीय बोली खुलने के एक दिन के भीतर स्वीकृति पत्र जारी कर दिये गए थे।

इससे पहले, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टीओटी मोड के तहत 6 दौर (1614 किलोमीटर) का सफलतापूर्वक मुद्रीकरण किया है। इनसे 26,366 करोड़ रुपये और इनविट (635 किलोमीटर) के दो राउंड का राजस्व प्राप्त किया गया है। इसके अलावा, प्रतिभूतिकरण के माध्यम से अब तक लगभग 37,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इसमें वित्त वर्ष 2024 के अंत तक लगभग 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है।

इसके साथ, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कुल संपत्ति मुद्रीकरण कार्यक्रम 1 लाख करोड़ रुपये (टीओटी के माध्यम से 42,334 करोड़ रुपये, इनविट के जरिए 26,125 करोड़ रुपये तथा प्रतिभूतिकरण के माध्यम से 42,000 करोड़ रुपये) को पार कर गया है।

यह राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत भारत सरकार के दृष्टिकोण के साथ-साथ भारत सरकार की बजटीय घोषणाओं की पूर्ति के अनुरूप है।

Leave a Comment

Recent Posts

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

34 minutes ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

34 minutes ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

34 minutes ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

34 minutes ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

34 minutes ago

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More

34 minutes ago

This website uses cookies.