संसद ने अंतरिम केन्द्रीय बजट 2024-25 को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा ने विनियोग (लेखानुदान) विधेयक , विनियोग विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक 2024 को लोकसभा में वापस करने की मंजूरी दे दी। ये विधेयक कल लोकसभा में पारित हो गये थे।
इससे पहले राज्यसभा में अंतरिम केंद्रीय बजट और जम्मू-कश्मीर के अंतरिम बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल से दिसंबर 2022 में औसतन 6.8 प्रतिशत से घटकर 2023 की इसी अवधि में 5.5 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चावल, आटा, दालें और प्याज उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में भारत ब्रांड का आटा, दाल और चावल किफायती दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य चर्चा में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment