कृषि/खेती

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की विजयपुर इकाई जैविक अपशिष्ट से खाद का उत्पादन करेगी

परियोजना का उद्देश्य बागवानी अपशिष्ट सहित टाउनशिप में उत्पन्न जैविक अपशिष्ट का लगभग 2000 किलोग्राम प्रति दिन पुनर्चक्रण करना है

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), उर्वरक विभाग के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम, विजयपुर (मध्य प्रदेश) में एक कार्बनिक अपशिष्ट परिवर्तक  (ओडब्ल्यूसी) संयंत्र स्थापित करने जा रहा है। इस इकाई में एकत्र किए जाने वाले जैविक अपशिष्ट को ओडब्ल्यूसी में ले जाया जाएगा जहां इसे कई भागों में अलग किया जाएगा। उपयोगी खाद के रूप में इसे तैयार करने में लगभग 10 दिन लगेंगे।

’स्वच्छ भारत’ पहल के तहत, इस परियोजना का उद्देश्य बागवानी अपशिष्ट सहित टाउनशिप में उत्पन्न जैविक अपशिष्ट के लगभग 2000 किलोग्राम का प्रति दिन पुनर्चक्रण करना और इसे उपयोगी खाद में बदलना है।

इस इकाई की योजना उत्पादित खाद को खेतों की ऊपज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की है, इस प्रकार पार्क या सार्वजनिक स्थानों के विकास के लिए इस्तेमाल खाद/खाद की खपत को प्रतिस्थापित किया जा सके। इस खाद का उपयोग कॉलनियों में रहने वाले लोग अपने लॉन और किचन गार्डन में भी कर सकते हैं।

विजयपुर इकाई के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री जगदीप शाह सिंह ने इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी जैविक अपशिष्ट परिवर्तक संयंत्र का भूमिपूजन किया।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ… Read More

2 hours ago

Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट… Read More

2 hours ago

आंधी का कहर: तेज हवाओं और धूल भरे तूफान ने बदला मौसम, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी देश के कई हिस्सों में अचानक आई आंधी और… Read More

2 hours ago

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

18 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

This website uses cookies.