Categories: News-Headlines

NESTS ने TGT और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) -2023 के लिए अधिसूचना जारी की

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्‍ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस), एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। एनईएसटीएस ने टीजीटी और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) -2023 के लिए अधिसूचना जारी की है।

इसके फलस्वरूप एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में शैक्षिक मानकों में सुधार के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन की स्थिति बनेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19.07.2023 से शुरू होगी।

सीबीएसई के साथ समन्वय में एनईईटीएस, ईएमआरएस में शिक्षण (टीजीटी) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों (हॉस्टल वार्डन) की रिक्तियों को भरने के लिए “ओएमआर आधारित (पेन-पेपर)” मोड में ईएसएसई-2023 का आयोजन कर रहा है। नीचे दी गई तालिका में रिक्तियां इस प्रकार हैं-

पद
रिक्तियां

टीजीटी
5660

हॉस्‍टल वार्डन
669

कुल
6329

ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और प्रत्येक पद के लिए पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट : emrs.tribal.gov.in पर उपलब्ध हैं।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 19.07.2023 से 18.08.2023 तक खुला रहेगा।

ईएमआरएस, आवासीय व्यवस्था में अनुसूचित जनजातीय (एसटी) छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय का एक प्रमुख हस्तक्षेप है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.